ॐ
अर्चना
archana
How-To & Trust

Online Pooja Booking: How It Works & Is It Real?

ऑनलाइन पूजा बुकिंग: कैसे होती है और क्या यह सच में मान्य है?

Online pooja booking: a temple pandit performs the pooja in your name and gotra, and you get proof. How it works, is it real, and a checklist before you pay.

ऑनलाइन पूजा बुकिंग में मंदिर के पंडित जी आपके नाम और गोत्र से पूजा करते हैं और आपको प्रमाण मिलता है। यह कैसे होती है, क्या यह मान्य है, और भुगतान से पहले क्या जांचें।

What online pooja booking is

ऑनलाइन पूजा बुकिंग क्या है

Online pooja booking means you ask a temple to perform a pooja on your behalf and pay for it online. The temple's pandit takes a sankalp in your name, performs the ritual on the date you chose, and you receive proof afterwards. You do not need to travel, and you do not need to be present.

People book this way for ordinary reasons:

  • They live in another city or abroad and cannot reach the temple
  • An elderly parent or someone who is unwell cannot make the trip
  • They want a pooja on a particular day, such as a birthday, an anniversary or a festival, and cannot take leave
  • They want a pooja for a family member who lives far away

The idea itself is old. Only the payment and the proof are new. Families have long asked a relative or neighbour who was going to a temple to get an archana done in someone else's name as well.

ऑनलाइन पूजा बुकिंग का मतलब है कि आप किसी मंदिर से अपनी ओर से पूजा करवाने का अनुरोध करते हैं और उसका भुगतान ऑनलाइन करते हैं। मंदिर के पंडित जी आपके नाम से संकल्प लेते हैं, आपकी चुनी हुई तारीख पर पूजा करते हैं, और बाद में आपको प्रमाण मिलता है। न आपको यात्रा करनी पड़ती है, न वहां मौजूद रहना पड़ता है।

लोग कई सीधी-सादी वजहों से ऐसे बुक करते हैं:

  • वे दूसरे शहर या विदेश में रहते हैं और मंदिर तक नहीं पहुंच सकते
  • घर के बुज़ुर्ग या बीमार सदस्य यात्रा नहीं कर सकते
  • वे किसी खास दिन पूजा चाहते हैं, जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह या त्योहार, और छुट्टी नहीं ले सकते
  • वे दूर रहने वाले परिवार के किसी सदस्य के लिए पूजा करवाना चाहते हैं

यह विचार अपने आप में पुराना है। नया सिर्फ भुगतान का तरीका और प्रमाण है। परिवार लंबे समय से मंदिर जाने वाले किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कहते आए हैं कि किसी और के नाम से भी अर्चना करवा देना।

Does it count if I am not there?

अगर मैं वहां मौजूद नहीं हूं, तो क्या पूजा मान्य है?

This is the question most people ask first, and it deserves a straight answer: whether a pooja done in your absence reaches the deity is a matter of faith. No one can prove it either way, and we will not pretend to.

What we can describe is the tradition. A formal pooja begins with a sankalp, a spoken resolve. The priest states the place and the day, then the name of the person the pooja is for, their gotra, often their nakshatra (birth star), and the purpose of the prayer. In many temples, especially in South India, the priest doing archana asks for exactly these details and chants the deity's names for people who are not standing in front of him: a son abroad, a grandchild, a relative who is unwell at home. In Vedic ritual too, the person for whom a rite is done, the yajamana, has traditionally engaged priests to perform it.

Devotees who follow this practice believe the sankalp and the intention carry the prayer, so the pooja is still yours. Others feel a pooja is incomplete unless they are present. Both views sit comfortably within Hindu practice. If being there matters to you, visit the temple when you can. A booking made from a distance can sit alongside that; it does not have to replace it.

If you do not know your gotra, our guide on what gotra means and how to find yours explains the common practice.

ज़्यादातर लोग सबसे पहले यही सवाल पूछते हैं, और इसका सीधा जवाब मिलना चाहिए: आपकी गैरमौजूदगी में हुई पूजा भगवान तक पहुंचती है या नहीं, यह आस्था का विषय है। इसे कोई भी किसी तरफ साबित नहीं कर सकता, और हम ऐसा दिखावा नहीं करेंगे।

हम परंपरा के बारे में बता सकते हैं। विधिवत पूजा संकल्प से शुरू होती है, यानी बोलकर लिया गया एक निश्चय। पुजारी स्थान और दिन बोलते हैं, फिर जिसके लिए पूजा हो रही है उसका नाम, गोत्र, अक्सर नक्षत्र (जन्म नक्षत्र), और प्रार्थना का उद्देश्य। कई मंदिरों में, खासकर दक्षिण भारत में, अर्चना करने वाले पुजारी यही जानकारी पूछते हैं और उन लोगों के लिए भी देवता के नाम जपते हैं जो सामने खड़े नहीं हैं: विदेश में रहने वाला बेटा, पोता-पोती, या घर पर बीमार कोई रिश्तेदार। वैदिक अनुष्ठानों में भी जिसके लिए यज्ञ होता है, यानी यजमान, वह परंपरा से पुरोहितों को यज्ञ करने के लिए नियुक्त करता आया है।

इस परंपरा को मानने वाले भक्तों का विश्वास है कि संकल्प और भावना ही प्रार्थना को आगे ले जाते हैं, इसलिए पूजा आपकी ही रहती है। कुछ लोगों को लगता है कि खुद मौजूद हुए बिना पूजा अधूरी है। हिंदू परंपरा में दोनों विचारों के लिए जगह है। अगर वहां होना आपके लिए ज़रूरी है, तो जब संभव हो मंदिर ज़रूर जाएं। दूर से की गई बुकिंग उसके साथ चल सकती है; उसकी जगह लेना ज़रूरी नहीं।

अगर आपको अपना गोत्र नहीं पता, तो हमारी गाइड गोत्र का अर्थ और अपना गोत्र कैसे पता करें में आम तौर पर मानी जाने वाली परंपरा बताई गई है।

How booking works on Archana, step by step

हमारी साइट पर बुकिंग कैसे होती है, क्रम से

  1. Choose a pooja from our list of poojas. Each pooja page shows the price, the duration and what is included, before you pay.
  2. Choose the temple. Most poojas are performed at Sree Vinayak Mandir in Delhi. Durga Pooja and Nav Grah Shanti can also be booked at Kalkaji Mandir, and Rudrabhishek at CP Hanuman Ji Mandir.
  3. Pick your preferred date.
  4. Fill in the sankalp details: the devotee's name, email and phone number, gotra (optional), date of birth (we work out the nakshatra from it) and your wish or intention in your own words.
  5. Pay online.
  6. The temple's pandit performs the pooja with your sankalp.
  7. Proof is emailed to you after the pooja, typically within 24 hours. Your confirmation email also carries a link to track the booking.

If your plans change, cancel before the pooja is performed and you get a full refund. Once the pooja has been performed and the proof delivered, the service has been given, so there is no refund at that stage.

  1. हमारी पूजाओं की सूची से पूजा चुनें। हर पूजा के पेज पर भुगतान से पहले ही शुल्क, अवधि और उसमें क्या शामिल है, लिखा होता है।
  2. मंदिर चुनें। ज़्यादातर पूजाएं दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में होती हैं। दुर्गा पूजा और नवग्रह शांति कालकाजी मंदिर में भी बुक हो सकती है, और रुद्राभिषेक सीपी हनुमान जी मंदिर में भी।
  3. अपनी पसंद की तारीख चुनें।
  4. संकल्प की जानकारी भरें: जिसके लिए पूजा है उसका नाम, ईमेल और फोन नंबर, गोत्र (वैकल्पिक), जन्म तिथि (इससे हम नक्षत्र निकालते हैं) और अपने शब्दों में अपनी मनोकामना या उद्देश्य।
  5. ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. मंदिर के पंडित जी आपके संकल्प के साथ पूजा करते हैं।
  7. पूजा के बाद, आम तौर पर 24 घंटे के भीतर, प्रमाण आपके ईमेल पर भेजा जाता है। पुष्टि वाले ईमेल में बुकिंग ट्रैक करने का लिंक भी होता है।

अगर आपका कार्यक्रम बदल जाए, तो पूजा होने से पहले रद्द करें, आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा। पूजा हो जाने और प्रमाण भेज दिए जाने के बाद सेवा पूरी मानी जाती है, इसलिए उस समय रिफंड नहीं होता।

What proof you receive

आपको क्या प्रमाण मिलता है

Proof depends on what you book:

  • Archana (about 30 minutes): photos of the archana and a completion certificate
  • Pooja or abhishek (about 60 minutes, Rudrabhishek about 90): photos, a video and a completion certificate
  • Nav Grah Shanti (about 120 minutes): photos, a video of the havan and a certificate

The proof arrives by email, typically within 24 hours of the pooja. Treat it as a record that the pooja took place at the temple you booked, on your sankalp. It is not a promise about what the pooja will do for you. No honest service can make that promise, and you should be wary of any that does.

प्रमाण इस पर निर्भर करता है कि आपने क्या बुक किया:

  • अर्चना (लगभग 30 मिनट): अर्चना की फोटो और पूर्णता प्रमाणपत्र
  • पूजा या अभिषेक (लगभग 60 मिनट, रुद्राभिषेक लगभग 90 मिनट): फोटो, वीडियो और पूर्णता प्रमाणपत्र
  • नवग्रह शांति (लगभग 120 मिनट): फोटो, हवन का वीडियो और प्रमाणपत्र

प्रमाण ईमेल से आता है, आम तौर पर पूजा के 24 घंटे के भीतर। इसे इस बात का रिकॉर्ड समझें कि आपके संकल्प के साथ, आपके चुने मंदिर में पूजा हुई। यह इस बात का वादा नहीं है कि पूजा से आपके जीवन में क्या होगा। कोई भी ईमानदार सेवा ऐसा वादा नहीं कर सकती, और जो करे उससे सावधान रहें।

Archana at our mandir, pooja, or a famous-temple archana: which to choose

अर्चना, पूजा या प्रसिद्ध मंदिर की सेवा: क्या चुनें

There are three kinds of booking, and they suit different needs:

  • Archana: the pandit chants the deity's 108 names with an offering at each name, in your name. About 30 minutes, with photo proof and a certificate. ₹299 at the time of writing. Prasad can be delivered to your address if you add it when you book (₹250 within India at the time of writing).
  • Pooja or abhishek: a fuller ritual with a path (recitation), an abhishek or a havan, depending on the pooja. About 60 minutes; Rudrabhishek about 90 and Nav Grah Shanti about 120. Photos, video and a certificate. ₹400 for most poojas at the time of writing, ₹1,600 for Nav Grah Shanti.
  • Famous-temple archana: at well-known temples, including Vaishno Devi, Kashi Vishwanath, Mahakaleshwar and Jagannath Puri, a pandit at the temple takes your name, gotra and nakshatra, speaks your sankalp and manokamna before the deity, and offers flowers and prasad in your name. We send photo proof. The prasad is offered at the temple and distributed there, not couriered. ₹1,999 all inclusive at the time of writing. See the famous temples list.

A simple way to decide: for a regular prayer on the deity's day, an archana is enough. For an occasion such as a birthday, a new home or a festival, a fuller pooja fits better. If your family has a bond with a particular tirtha, a famous-temple archana is the closer match. Our explainer on the difference between archana, abhishek and pooja goes into the rituals, and the pooja guide suggests a pooja by occasion.

बुकिंग तीन तरह की होती है, और हर एक अलग ज़रूरत के लिए है:

  • अर्चना: पंडित जी आपके नाम से देवता के 108 नाम जपते हैं और हर नाम के साथ कुछ अर्पित करते हैं। लगभग 30 मिनट, फोटो प्रमाण और प्रमाणपत्र के साथ। लिखते समय शुल्क ₹299 है। बुकिंग के समय जोड़ने पर प्रसाद आपके पते पर भेजा जाता है (लिखते समय भारत में ₹250)।
  • पूजा या अभिषेक: पूजा के हिसाब से पाठ, अभिषेक या हवन वाली विस्तृत विधि। लगभग 60 मिनट; रुद्राभिषेक लगभग 90 और नवग्रह शांति लगभग 120 मिनट। फोटो, वीडियो और प्रमाणपत्र। लिखते समय ज़्यादातर पूजाओं का शुल्क ₹400 है, और नवग्रह शांति का ₹1,600।
  • प्रसिद्ध मंदिर की सेवा: वैष्णो देवी, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और जगन्नाथ पुरी समेत 40 प्रसिद्ध मंदिरों में हम सेवा की व्यवस्था करते हैं, फोटो प्रमाण भेजते हैं और प्रसाद आप तक पहुंचाते हैं। लिखते समय शुल्क ₹1,999 है, सब कुछ शामिल। प्रसिद्ध मंदिरों की सूची देखें।

तय करने का आसान तरीका: देवता के दिन नियमित प्रार्थना के लिए अर्चना काफी है। जन्मदिन, गृह प्रवेश या त्योहार जैसे अवसर के लिए विस्तृत पूजा ज़्यादा उपयुक्त है। अगर आपके परिवार का किसी खास तीर्थ से जुड़ाव है, तो प्रसिद्ध मंदिर की सेवा बेहतर मेल खाती है। अर्चना, अभिषेक और पूजा में अंतर वाले लेख में इन विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया है, और पूजा गाइड अवसर के हिसाब से पूजा सुझाती है।

A checklist to judge any online pooja service

किसी भी ऑनलाइन पूजा सेवा को परखने की चेकलिस्ट

Whether you book with us or anyone else, check these before you pay:

  1. A named temple with an address. "A famous temple" or "a sacred place" is not enough. You should know where your pooja happens.
  2. The price of each pooja, shown before payment, with no fees that appear only at checkout.
  3. What is included, in writing: which path or mantra, how many times, which offerings, and whether there is a havan.
  4. The type of proof and when it arrives. Photos only, or video too? Within a day, or just "soon"?
  5. A written refund policy, especially for cancelling before the pooja is performed.
  6. A real way to reach a person: an email address or phone number, not only a chat box.
  7. Calm language. A sound service explains what a pooja is traditionally performed for. It does not tell you a dosha will ruin your life unless you pay today.
  8. No promised results. A pooja is a prayer. No one can promise a job, a marriage, a recovery or a court verdict because of it.
  9. No pressure add-ons. Extra offerings should be optional and clearly priced, not pushed as "necessary" after you have paid.

आप हमसे बुक करें या किसी और से, भुगतान से पहले ये बातें जांच लें:

  1. पते के साथ मंदिर का नाम। "एक प्रसिद्ध मंदिर" या "एक पवित्र स्थान" काफी नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि आपकी पूजा कहां होगी।
  2. हर पूजा का शुल्क भुगतान से पहले दिखे, और ऐसी कोई फीस न हो जो आखिरी पेज पर अचानक जुड़ जाए।
  3. लिखित में क्या शामिल है: कौन सा पाठ या मंत्र, कितनी बार, कौन सी सामग्री, और हवन है या नहीं।
  4. प्रमाण किस तरह का है और कब आएगा। सिर्फ फोटो या वीडियो भी? एक दिन में, या बस "जल्द ही"?
  5. लिखित रिफंड नीति, खासकर पूजा होने से पहले रद्द करने के बारे में।
  6. किसी इंसान से संपर्क का असली तरीका: ईमेल या फोन नंबर, सिर्फ चैट बॉक्स नहीं।
  7. शांत भाषा। अच्छी सेवा बताती है कि परंपरा में पूजा किस उद्देश्य से की जाती है। वह यह नहीं कहती कि आज भुगतान नहीं किया तो कोई दोष आपका जीवन बर्बाद कर देगा।
  8. नतीजों का कोई वादा नहीं। पूजा एक प्रार्थना है। इसके बल पर कोई नौकरी, शादी, बीमारी से ठीक होने या अदालत के फैसले का वादा नहीं कर सकता।
  9. ज़बरदस्ती के ऐड-ऑन नहीं। अतिरिक्त अर्पण वैकल्पिक हों और उनका शुल्क साफ लिखा हो, भुगतान के बाद "ज़रूरी" बताकर न थोपे जाएं।

Red flags that mean you should walk away

ये संकेत दिखें तो पीछे हट जाएं

Be careful if you see any of these:

  • Fear-based messages such as "your kundli shows great danger, act within 24 hours"
  • Promises of a specific result, or a refund "if the pooja does not work"
  • Prices that change after you share your details or your birth chart
  • No temple name, or stock images sent in place of real proof
  • Requests to pay into someone's personal account instead of a proper payment page
  • Calls pushing a costlier pooja because the one you booked is "not enough"

A pooja booked in calm faith, at a temple you can name, with a clear price and clear proof, is worth more than one booked in panic.

इनमें से कुछ भी दिखे तो सावधान रहें:

  • डराने वाले संदेश, जैसे "आपकी कुंडली में बड़ा खतरा है, 24 घंटे में उपाय करें"
  • किसी खास नतीजे का वादा, या "पूजा का असर न हो तो पैसे वापस"
  • आपकी जानकारी या जन्म कुंडली लेने के बाद बदलने वाले दाम
  • मंदिर का नाम न होना, या असली प्रमाण की जगह इंटरनेट की पुरानी तस्वीरें भेजना
  • सही पेमेंट पेज की जगह किसी के निजी खाते में पैसे डालने को कहना
  • यह कहकर महंगी पूजा के लिए फोन करना कि आपकी बुक की हुई पूजा "काफी नहीं है"

शांत श्रद्धा से, ऐसे मंदिर में जिसका नाम आप जानते हों, साफ शुल्क और साफ प्रमाण के साथ बुक की गई पूजा, घबराहट में बुक की गई पूजा से कहीं बेहतर है।

Where to start, and what we do not offer

शुरुआत कहां से करें, और हम क्या नहीं करते

When you are ready, browse all poojas and open the page for the one you want. The price, duration, what is included and the temple are listed there.

Some honest limits: we do not live-stream poojas, we do not arrange phone calls with the pandit, and we do not perform shraddh, pind daan or tarpan. What we do is have the pooja you booked performed by the temple's pandit at the temple you chose, and email you the proof.

जब आप तैयार हों, सभी पूजाएं देखें और जो पूजा चाहिए उसका पेज खोलें। शुल्क, अवधि, क्या शामिल है और मंदिर का नाम वहीं लिखा है।

कुछ सीमाएं साफ बता दें: हम पूजा का लाइव प्रसारण नहीं करते, पंडित जी से फोन पर बात की व्यवस्था नहीं करते, और श्राद्ध, पिंडदान या तर्पण नहीं करवाते। हम यह करते हैं कि आपकी बुक की हुई पूजा आपके चुने मंदिर में वहां के पंडित जी से करवाते हैं, और प्रमाण आपको ईमेल करते हैं।

Frequently Asked Questions

Can I book a pooja online for my parents or someone else?

Yes. Enter the name of the person the pooja is for in the sankalp details, along with their gotra if known and their date of birth for the nakshatra. The contact email and phone can be yours, so the proof comes to you and you can share it with them.

Can NRIs book an online pooja at an Indian temple?

Yes. The pooja is performed at the temple in Delhi and the proof comes by email, so you can book from anywhere. Keep in mind that the date you pick is the date in India, and pick it with the Indian time difference in mind if the day itself matters to you.

Will I get prasad if I book an online pooja?

For archanas and poojas at our Delhi mandirs, you can add prasad delivery to your address when you book (₹250 within India at the time of writing). A famous-temple archana (₹1,999 all inclusive at the time of writing) works differently: that temple's prasad is sweets, coconut and flowers, it spoils on the way, so we offer it at the temple and distribute it there on your behalf. If you want prasad at home, tick the free box in the booking form and we will perform an archana of the same deity at our Delhi mandir and courier that prasad. Photo proof comes either way. Check the pooja page before booking, because what is included is listed there.

Do I need to do anything at home while the pooja is performed?

Nothing is required. Many devotees like to light a diya at home, sit quietly for a few minutes or recite a short prayer to the same deity around the time of the pooja. That is a personal choice, and the pooja at the temple goes ahead either way.

Book a pooja at a verified temple

Transparent prices. Performed in your name. Photo proof emailed after the pooja.

See all poojas

Upcoming festivals

आने वाले त्योहार · date and time in India and abroad